बता दें कि बॉलीवुड में हीरो और हीरोइन के अफेयर की कोई नई बात नहीं है। शुरुआत से ही एक्टर और एक्ट्रेस के बीच प्यार और शादी की खबरें चर्चा का केंद्र रही है। बॉलीवुड के अफेयर्स भले ही दम तोड दें, लेकिन उनकी खबरें हमेंशा फैन्स के दिमाग में जिंदा रहती है। एक ऐसा ही किस्सा आज हम आप को बताने जा रहे है।
बता दें कि अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी का अफेयर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटौरता रहा था। लेकिन अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की खबरों पर तब ब्रेक लग गया जब अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी रचा ली। इससे पहले तक दोनों की रिलेशनशिप की खबरें रोज आती रहती थी।
इन दोनों के रिश्ते पर प्रियंका चोपडा ने भी जमकर मजे लिए थे। प्रियंका चोपडा ने अभिषेक बच्चन के साथ जमकर मजेदार प्रेंक किया था। प्रियंका चोपडा ने एकबार अभिषेक बच्चन के मोबाइल से रानी मुखर्जी को मैसेज कर दिया था। इस मैसेज को देखकर खुद रानी मुखर्जी भी हैरान रह गई थी। वहीं रानी मुखर्जी ने अभिषेक को मजेदार जवाब दिया था।
प्रियंका चोपडा ने सुनाया किस्सा
आप को जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपडा ने साल 2006 मे दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान इस किस्से का जिक्र किया था। प्रियंका से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि मैंने अभिषेक के साथ प्रेंक किया था। प्रियंका ने बताया कि अभिषेक बच्चन ने इस प्रेंक की शुरुआत की थी।
इसी दौरान अभिषेक मेरे पास आकर बैठ गए थे। वहीं मेरा मोबाईल रखा था। अभिषेक ने काफी देर तक मेरा मोबाइल छुपाए रखा। हालांकि बाद में जब वे उठे तो मेरा मोबाइल मिल गया। इस प्रेंक के जवाब में प्रियंका चोपडा ने भी अभिषेक बच्चन के साथ प्रेंक करने का फैंसला लिया और उन्हें मौका भी मिल गया।
अभिषेक अपना मोबाइल छोडकर दूर चले गए। इसके बाद मैंने अभिषेक के मोबाइल से रानी मुखर्जी को मैसेज कर दिया। मैसेज में लिखा था कि, ‘तुम कहां थी…मैं तुम्हें याद करता हूं…क्या तुम मिलना चाहती हो?’ इसके जवाब में रानी मुखर्जी ने भी पूछा कि क्या हुआ आपको एबी। हालांकि प्रियंका चोपडा ने बताया कि वे इस प्रेंक के बाद काफी शर्मिंदा हुई थी।
बंटी बबली फिल्म से शुरु हुई थी दोनों की लव स्टोरी
खबरों के मुताबिक अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की लव स्टोरी फिल्म युवा और बंटी बबली के सेट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों काफी करीब आ गए थे। दोनों की रिलेशनशिप को लेकर पूरी इंडस्ट्री में चर्चा हुआ करती थी।
ऐसे में ये खबर भी आई थी कि जया बच्चन को बंगाली अभिनेत्रियां भी पसंद आई है। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक चल नहीं पाया और दोनों अपने रास्ते से अलग हो गए।