भारत की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी खाले खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है और अब वह राष्ट्रीय स्तर पर भी सामने आ रही है वहीं आ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी और प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है! उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी मिलने के लिए समय तक नहीं देते हैं!
वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि पता नहीं कैसी कैसी निशानेबाजी करके राहुल गांधी कांग्रेस के एक-एक नेता धराशाही कर रहे हैं! जानकारी के लिए बता दें कि भाई दूज के दिन प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की पुरानी तस्वीर को शेयर कर दावा किया था कि उन्हें निशानेबाजी में कई मेडल मिले थे!
वहीं दिग्विजय सिंह के भाई ने यह भी कहा कि अच्छा तो यह होता कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी को भाई दूज के दिन टीका लगाते हुए तस्वीर जारी करती है उन्होंने कहा है कि गांधी परिवार की कभी लक्ष्मी पूजा का टीका करती तस्वीर नहीं जारी की गई! वही लक्ष्मण सिंह ने सीधे गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोग केवल चुनाव के समय ही हिंदू बनते हैं! वहीं उन्होंने आगे बीजेपी की तारीफ करते हुए यह कहा है कि यह पार्टी सेवा से सरोकार रखते हैं वोटों की राजनीति नहीं करते! जबकि कांग्रेस पार्टी के बारे में उनका कहना है कि वह हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल ही नहीं रखते!
राजगढ़ से 5 बार लोकसभा का चुनाव जीतने वाले लक्ष्मण सिंह का कहना है कि कांग्रेस वोटों की राजनीति करती है बीजेपी चाहती तो उपचुनाव से पहले तेल के दाम कम कर सकती थी इसके बावजूद अभी भी कांग्रेस और अन्य दलों की राज्य सरकारों ने तेल के दाम कम नहीं की है वहीं इससे पहले उन्होंने प्रियंका गांधी की तस्वीर को रिप्लाई करते हुए लिखा कि बहुत खूब हम भी निशानेबाज रहे हैं स्कूल में मेडल जीता था भेंट का समय दीजिए मिलता ही नहीं है!
बहुत खूब!!हम भी निशानेबाज रहे हैं।स्कूल में मेडल जीता था।भेंट का समय दीजिए।मिलता ही नहीं है!!
— lakshman singh (@laxmanragho) November 6, 2021