टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने के बाद पाकिस्तान में बस गईं। साल 2018 में सानिया मिर्जा ने एक बेटे को जन्म दिया। सानिया ने अपने बेटे को बेहद प्यारा नाम दिया है। सानिया और उनके पति दोनों मुस्लिम धर्म से हैं, इसलिए उन्होंने बेटे को भी मुस्लिम नाम दिया है।
अक्टूबर 2021 में सानिया का बेटा दो साल का हो गया है और सानिया ने बेटे के जन्मदिन पर उसकी फोटो भी शेयर की है. खैर, यहां हम बात कर रहे हैं कि सानिया ने अपने बेटे को क्या नाम दिया है।
सानिया मिर्जा बेटे का नाम
सानिया ने अपने बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा है। इस तरह सानिया ने बेटे के नाम के साथ अपना और अपने पति का सरनेम दोनों जोड़ लिया है। आपको बता दें कि इज़हान नाम का अर्थ आज्ञाकारिता या भगवान के नियमों के अनुयायी होता है। इज़हान एक मुस्लिम लड़के का नाम है और यह उर्दू मूल का है।