आप तो जानते ही होंगे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत ‘दबंग’ फिल्म से की थी। सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की यह फिल्म उस समय की सबसे हिट फिल्म साबित हुई है।
बॉलीवुड की दबंग गर्ल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर सोनाक्षी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी फिनलेन्ड यात्रा की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी काफी बिंदास नजर आ रही हैं।
फिनलेन्ड से सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की तस्वीरें
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने फ़िनलैंड में अपने हॉलिडे के शानदार पलों को साझा किया। कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस को बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरे शॉट में वह एक स्नोमैन के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा पहली बार बर्फ़ को महसूस करना कितना अवास्तविक अनुभव है।
उन्होंने लिखा, ‘मेरे ऑरोरा केबिन के अंदर से सितारों को देखना, विशाल सफ़ेद विस्तार में कर्कश स्लेजिंग करना, उत्तरी रोशनी का पीछा करना और कहीं नहीं के बीच में अलाव जलाना, मार्शमेलो को भूनना , हॉट चॉकलेट पीना ओह और खुद को -14 डिग्री पर फ्रीज कर सिर्फ हॉट टब में जाने के लिए सारिसेल्का यू हेव माई हार्ट।’
फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सफर की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा फ़िनलैंड ने बुलाया और मैं फ़िनएयर में पहुँच गई। एक बर्फीले नए साल का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूँ। एक फॉटो में सोनाक्षी सिन्हा माइनस 14 डिग्री में हॉट वॉटर टब में बिकिनी में नजर आई है।
तस्वीरों में सोनाक्षी का लुक और अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘क्या आपको ठंड नहीं लग रही?’ एक यूजर ने लिखा है, ‘आप कमाल लग रही हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘इस प्यारी मुस्कुराहट को हमेशा बरकरार रखना। अपना खूब ख्याल रखो, स्वस्थ रहो, खुश रहो।’