बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और पॉपुलर एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान लगातार अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं. जन्म से ही इस स्टार किड को किसी लोकप्रियता का मोह नहीं रहा। करीना की लाडली को लोग खूब पसंद करते हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर अभी सिर्फ पांच साल के हैं। लेकिन उनकी लोकप्रियता और नेटवर्थ किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।
तैमूर ने कमाल के एक्सप्रेशन से जीता फैंस का दिल
छोटी सी उम्र में ही तैमूर कमाल के एक्सप्रेशन देते हैं और हर बार अपने फैन्स का दिल जीत लेते हैं. तैमूर हर तस्वीर में अपने क्यूट लुक से लोगों के दिलों पर राज करते हैं. सोशल मीडिया पर तैमूर अपने भाई-बहनों मां करीना और पापा सैफ के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं तैमूर
क्या आप जानना चाहते हैं कि इंटरनेट के सेंसेशनल स्टार किड तैमूर के पास कितने करोड़ हैं? एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक तैमूर की कुल संपत्ति 1.5 मिलियन डॉलर है। वहीं अगर भारतीय रुपये की बात करें तो तैमूर 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं.
तैमूर को पसंद है रंगों से खेलना
रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ और करीना कपूर के लाड़ले तैमूर को रंगों से खेलना बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर उनकी ज्यादातर तस्वीरों में चारों ओर रंगों की छटा बिखरी रहती है. कई फोटोज में वह रंगों से खेलते नजर आ रहे हैं।