कलर्स चैनल पर प्रसारित रणवीर सिंह का शो “The big picture” में मेहमान के तौर पर आए शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा। शो के सेट पर रणवीर अपने हर एक गेस्ट का अच्छे से मनोरंजन करते है। शो में सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा को रणवीर सिंह के साथ जमकर मौज मस्ती की।शो में एक खास पल भी दिखाया गया है जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए भावुक गए। शो में सोनाक्षी और शत्रु की बॉन्डिंग देखकर दर्शक काफी प्रोत्साहित हुए।
शो में रणवीर का सारा ध्यान सोनाक्षी सिन्हा पर ही था। रणवीर सिंह ने सोनाक्षी के पिता के सामने ही सोनाक्षी के डांस और ठुमकों की खूब तारीफ की।शो में सोनाक्षी और रणवीर ने “र राजकुमार” मूवी के गानो पर डांस भी किया। इस पल को शत्रुघन ने भी अच्छे से एंजोय किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने स्टेज पर डांस किया जिसे देख कर सोनाक्षी भी काफी खुश दिखाई दी।रणवीर शो में शत्रुघ्न सिन्हा के फ़ेमस डायलॉग ‘खामोश’ के बारे में बात करते हैं, उनके मुंह से इस डायलॉग सुनना लोग पसंद करते है।
सोनाक्षी सिन्हा बताती हैं कि ‘एक बार उन्होंने अपने पापा(शत्रुघ्न) से पूछा कि अगर कभी उनकी बायोपिक फिल्म बनती है तो किस हीरो को अपना रोल प्ले करते देखना चाहोगे, इस पर पापा ने तुम्हारा नाम लिया था रणवीर’. ये सुनते ही रणवीर सिंह तुरंत शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छू लिए।फिर सोनाक्षी रणवीर का शत्रुघ्न सिन्हा की बायोपिक के लिए स्टेज पर ही ऑडिशन लेती हैं और शत्रुघ्न सिन्हा के फेमस लाइन ‘जली को आग कहते हैं…’ को रिक्रिएट करती हैं तो सोनाक्षी उन्हें ऑडिशन में पास कर देती है।
इस हंसी-मजाक के चलते बीच में रणवीर, शत्रुघ्न से सवाल करते हैं कि जब उन्होंने पहली बार बड़े पर्दे पर सोनाक्षी को देखा था तो कैसा लगा. शत्रुघ्न जवाब देते हैं कि, सोनाक्षी की डेब्यू फिल्म ‘दबंग’ देखने के लिए एक अरसे बाद वो थियेटर गए थे और कह दिया कि स्टार इज बॉर्न…लगा कि कहीं अब जो है स्टारडम और ग्लैमर कहीं लेके ना चला जाए, मां-बाप से दूर न कर दे. यह कहते हुए शत्रुघ्न भावुक हो जाते हैं और उन्हें इस पर सोनाक्षी अपने पापा को गले लगाते हुए कहती हैं कि कभी नहीं..कभी नहीं.…