गोवा के CM ने ली अपने लिए TATA Harrier EV, जानें क्या खासियत है इसमें..

TATA Harrier EV Buy GOA CM: आज के समय सरकार इलेक्ट्रिक वाहन को काफी बढ़ावा देती हुई नजर आ रही है. अब इसी कड़ी में गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत ने भी इलेक्ट्रिक EV खरीद लिया है. हालांकि गोवा के मुख्यमंत्री ऐसा करने वाले कोई पहले व्यक्ति नहीं है इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने काफिले में इलेक्ट्रिक SUV को शामिल कर लिया था. वहीं अब गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने डीजल की गाड़ी को साइड में करके TATA Harrier EV से रिप्लेस किया है. अब यह इलेक्ट्रिक कार उनकी आधिकारिक कार होगी वहीं टाटा हैरियर EV एक पावरफुल दमदार सव कहीं जाती है जिसमें काफी एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिलते हैं तो आईए जानते हैं आखिर इस गाड़ी में ऐसा क्या है जो गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में इसको शामिल किया है.

TATA Harrier EV में क्या है ऐसा खास?

टाटा हैरियर EV मज़बूत बनावट और दमदार बैटरी के साथ आती है और इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसे कंपनी के Acti.ev आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में रियर-व्हील ड्राइव मिलता है और यह 238 Bhp की पावर देता है। वहीं, ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट 390 bhp की पावर और 504 Nm का टॉर्क देता है।

TATA Harrier EV में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है 65 kWh और 75 kWh जिनकी रेंज क्रमशः 538 km और 627 km बताई गई है। यह गाड़ी 120 kW DC फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कार को 20% से 80% तक चार्ज होने में 25 मिनट लगते हैं। कार की टॉप स्पीड 180 km/h है। इसमें 502 लीटर का बूट स्पेस और 67 लीटर का ट्रंक स्पेस मिलता है। इसमें 14.5-इंच का सैमसंग नियो QLED डिस्प्ले है और इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

TATA Harrier EV की कीमत

TATA Motors के द्वारा इस ऑल ओवर गाड़ी को ड्राइव फीचर्स के साथ लांच किया गया है इसी के साथ टाटा की गाड़ियों के साथ लोगों की सबसे बड़ी शिकायत भी खत्म हो चुकी है, वहीं टाटा ने हैरियर EV की कीमत 2169000 एक्स शोरूम से शुरू होती है और इसका टॉप Model प्राइस एक्स शोरूम पर 29 लाख 68 हजार रुपए में आता है.

Leave a Comment