टेलीकॉम कंपनी लगातार अपने रिचार्ज प्लान में बदलाव करती रहती है. पिछले काफी समय से देखा गया है कि मोबाइल रिचार्ज प्लान काफी महंगे होते जा रहे हैं. लेकिन इस बीच खबर एयरटेल टेलीकॉम कंपनी से आ रही है. खबर कुछ ऐसी है कि एयरटेल कंपनी ने अपने कुछ खास रिचार्ज प्लान को बंद करने का फैसला लिया है. ऐसे में कंपनी का यह बड़ा फैसला ग्राहकों के लिए एक बड़ा झटका भी देखा जा रहा है.
एयरटेल 299 रुपए वाला प्लान बंद
एयरटेल कंपनी ने अनाउंसमेंट कर दी है कि उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड सर्कल में अपने सबसे किफायती अनलिमिटेड प्रिपेयर्ड रिचार्ज प्लान 299 को बंद करने जा रहा है यह प्लान पिछले साल कीमत बढ़ जाने की वजह से लांच हुआ था हालांकि 1 साल के बाद ही अब एयरटेल कंपनी ने इसे बंद करने का भी फैसला लिया.
जानकारी ऐसी आ रही है कि कंपनी ने अपने 299 रुपए वाले प्लान को अपनी आधिकारिक वेबसाइट और एयरटेल थैंक्स एप्लीकेशन से भी हटा दिया है इस बात की जानकारी यूजर्स को उसे समय मिल गई जब सोशल मीडिया पर इस बदलाव की जानकारी सामने आने लग गई है इसके बाद से यह खबर काफी ज्यादा वायरल भी हो गई है.
कुल मिलाकर कर रिचार्ज प्लान बंद
एयरटेल कंपनी ने अपने चार पॉपुलर रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है इनमें ₹299, ₹579, ₹619 और ₹649 वाले प्लान शामिल हैं। ये रिचार्ज ऑप्शन अब ऐप या वेबसाइट पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। ये सभी किफायती प्लान थे जो यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय थे.
अब कौन सा रहेगा सबसे सस्ता विकल्प
एयरटेल कंपनी ने 299 वाला रिचार्ज प्लान तो हटा दिया है लेकिन अब लोगों के जहां में यह भी सवाल है कि अब इसके बाद सबसे सस्ता रिचार्ज कौन सा होगा तो आपको बता दे की 349 का प्लान एयरटेल का सबसे सस्ता अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान बन गया है. 349 वाले एयरटेल के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2gb इंटरनेट मिलता है साथ ही आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और सो एसएमएस प्रतिदिन भी मिलते हैं.
यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो एयरटेल कंपनी जो सुविधा ₹299 में दे रही थी अब वह सुविधा 349 में दे रही है या आप इस बात को ऐसे भी कह लीजिए कि एयरटेल कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान में ₹50 की बढ़ोतरी की है.