दुनिया में क्या स्थान रखता है भारत, इस सर्वे ने खोल दी पड़ोसी मुल्को की पोल….: ग्लोबल थिंक टैंक Pew रिसर्च सेंटर की तरफ से 36 देश का एक सर्वे करवाया गया है जिसके अनुसार भारत को लेकर वैश्विक राय दिखाई दी है. कुल मिलाकर इस सर्वे का नतीजा देखा जाए तो 36 देश में औसतन 45% लोग भारत के प्रति सकारात्मक नजरिया रखते हैं जबकि 41% लोगों की राय नकारात्मक है हालांकि सबसे ज्यादा दिलचस्प करने वाले आंकड़े तो भारत के पड़ोसी देशों से हैं.
जहां एक तरफ भारत का पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में यह रिकॉर्ड 79% का है जहां पर लोग भारत को काफी पसंद करते हैं वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात की जाए तो यह सीमेंट कर आंकड़ा केवल 7% ही रह जाता है यानी कि पाकिस्तान में केवल 7% लोग ही भारत को पसंद करते हैं. वहीं इस रिसर्च के सर्वे को 9 फरवरी से 13 फरवरी के बीच करवाया गया था. जिससे मालूम चला कि एक तरफ भारत का पड़ोसी मुल्क श्रीलंका जहां पर भारत के लोगों को काफी पसंद किया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में केवल 7% लोगों को ही भारत सकारात्मक लगता है.
इन सबके अलावा अगर भारत के मित्र देश इजराइल की बात करें तो वहां के वामपंथी विचारधारा वाले लोग 40% भारत के बारे में अच्छी राय रखते हैं जबकि दक्षिणपंथी विचारधारा वाले लोग 68% भारत को लेकर मजबूत सकारात्मक राय देते हैं.

क्या मानना है केन्या और यूके का?
अब ऐसे में सर्वे में यह भी सामने आ रहा है कि श्रीलंका के अलावा केन्या और यूके में भारत के बारे में काफी मजबूत और सकारात्मक राय है इन दोनों देशों में 10 में से सात लोगों को भारत पसंद है जबकि जर्मनी इजराइल इटली स्वीडन जापान और थाईलैंड में भी ज्यादातर लोगों का भारत के बारे में सकारात्मक व्यवहार है. वहीं दूसरी तरफ तुर्की के लोग 15% ही भारत को लेकर अच्छी राय रखते हैं जबकि वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में 18% की रेटिंग है जो की काफी कम दिखाई देती है इन दोनों स्थानों पर ज्यादातर लोगों की भारत के बारे में राय बिल्कुल भी अच्छी नहीं है.
अमेरिका में कैसे देखा जाता है भारत को?
अमेरिका की बात करें तो 45% लोगों की राय भारत को लेकर काफी सकारात्मक मानी गई है जबकि 50% लोगों की राय नेगेटिव है. यह रेटिंग 2008 के बाद सबसे कम जब से यह रिसर्च शुरू किया गया था. हालांकि साल 2023 के बाद गिरावट भी देखी गई है क्योंकि उसे समय तक 51% लोग भारत के बारे में सकारात्मक राय दिया करते थे.
यूरोप में भारत का प्रभाव?
सामने आए रिसर्च में मालूम चला है कि जर्मनी यूके और श्रीलंका में भारत के बारे में लोगों की राय ज्यादा अच्छी है लेकिन साल 2025 के बाद यूके में भारत के बारे में अच्छी राय रखने वालों की संख्या में 11 पॉइंट और जर्मनी में 6 पॉइंट की बढ़ोतरी भी हुई है वहीं श्रीलंका में साल 2024 के बाद से इसमें 14 पॉइंट की बढ़ोतरी भी देखी गई. इन सबके अलावा कोविद महामारी के बाद कई यूरोपीय देशों में भारत के बारे में काफी अच्छी राय हुई है उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो 2023 तक 47% जर्मन के लोग भारत के बारे में अच्छी राय रखा करते थे लेकिन आज यह आंकड़ा 63% तक हो चुका है वहीं फ्रांस में भी 39% से बढ़कर 50% हो गया है.