SBI Har Ghar Lakhpati Yojana: आप लोग भी यदि महीने का थोड़ा सा रकम बचा कर भविष्य के लिए एक अच्छा खासा फंड बनाना चाह रहे हैं तो स्टेट बैंक आफ इंडिया के ऐसी योजना हम आपके लिए लेकर आए हैं जिससे आपको लाखों रुपए तक का मुनाफा हो सकता है. लेकिन यह मुनाफा लेने के लिए आपको हर महीने एक तय की गई रकम को जमा करना होता है और समय पूरा होने पर एक बड़ी रकम भी तैयार हो जाती है.
SBI Har Ghar Lakhpati Yojana आपके लिए एक वरदान साबित हो सकती है खासतौर पर उन लोगों के लिए तो बेहद ही काम की चीज है जो बच्चों की पढ़ाई उनकी शादी या भविष्य की कुछ दूसरी जरूरत के लिए पहले से ही पैसा जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं इसमें अपनी सुविधा और टारगेट के हिसाब से 3 से 10 साल तक की अवधि भी तय की जा सकती है.
आखिर क्या है SBI Har Ghar Lakhpati Yojana?
एसबीआई की हर घर लखपति योजना एक तरीके से मंथली किस्त वाली योजना है यानी कि ग्राहक अपनी जरूरत और टारगेट के हिसाब से एक मंथली रकम तय कर लेता है और उसकी हर महीने चुकता है अकाउंट एक व्यक्ति या जॉइंट यानी कि दो लोगों के नाम पर भी खोला जा सकता है. ऐसे में 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे यदि वह साइन कर सकते हैं तो अपने नाम से खाता भी खोल सकते हैं वहीं छोटे बच्चों के लिए माता-पिता यह अकाउंट खुलवा सकता है कुछ मामलों में तो महीने की किस्त की आधी रकम जमा करने की सुविधा भी दी जाती है वहीं आगे की किस्त पहले जमा करने का ऑप्शन भी दिया गया है लेकिन इसमें मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम अपने आप नहीं बढ़ती.
100000 का टारगेट कितना होगा बचत?
यदि आप इस योजना में ₹100000 तक का फंड तैयार करना चाहते हो तो चुनी गई अवधि के हिसाब से मासिक जमा राशि बदल सकती है उदाहरण के तौर पर देखे तो यदि आप 3 साल में ₹100000 तक का लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं तो आपको हर महीने 2510 रुपए की राशि जमा करनी होगी वहीं यदि आप इस राशि को 5 साल में प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हर महीने 1420 रुपए देने होंगे और 10 साल के लिए करीब 610 रुपए ही जमा करने पड़ते हैं.
| जानकारी | डिटेल |
|---|---|
| निवेश की अवधि | 10 साल |
| हर महीने जमा | ₹600 |
| कुल जमा रकम | ₹72,000 |
| अनुमानित ब्याज दर | 8% |
| ब्याज से कमाई | करीब ₹38,168 |
| मैच्योरिटी पर कुल रकम | ₹1,10,168 |
ब्याज दर कितना मिलता है?
योजना की ब्याज दर अवधि और अकाउंट होल्डर की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है मौजूदा आंकड़ों के अनुसार सामान्य ग्राहकों को तीन और चार साल की अवधि पर 6.5 और 5 से 10 साल की अवधि पर 6.30% तक का ब्याज दिया जा रहा है. सीनियर सिटिज़न्स के लिए ब्याज दर लगभग 6.80% से 7.05% के बीच हो सकती है। वहीं, SBI कर्मचारियों के लिए यह दर लगभग 7.30% से 7.55% और सीनियर सिटिज़न कर्मचारियों के लिए 7.80% से 8.05% के बीच हो सकती है। ब्याज दरों में बदलाव से मासिक किश्तों या मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम की गणना में भी बदलाव आ सकता है।