PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) बंद करने जा रहा है ये बैंक खाते, जाने क्या है वजह…: अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अकाउंट है, तो यह खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी है। PNB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर अपने लाखों ग्राहकों के लिए एक ज़रूरी अलर्ट जारी किया है। बैंक ने साफ़ किया है कि 13 सितंबर के बाद इनऑपरेटिव (काम न कर रहे) और ज़ीरो-बैलेंस वाले अकाउंट बंद कर दिए जाएंगे।
किन अकाउंट्स पर असर पड़ेगा?
PNB के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह कदम उन अकाउंट्स पर लागू होगा जो इन शर्तों को पूरा करते हैं: जिनमें पिछले तीन सालों (30 जून तक) में कोई ट्रांज़ैक्शन (डेबिट या क्रेडिट) नहीं हुआ है और अभी उनमें ज़ीरो बैलेंस है।
निष्क्रिय खातों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना – कृपया ध्यान दें। #Notice #सूचना #Banking #PNB #बैंकिंग #पीएनबी #केवाईसी pic.twitter.com/JCEnnfyhZj
— Punjab National Bank (@pnbindia) August 14, 2026
बैंक यह कदम क्यों उठा रहा है?
PNB ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस फ़ैसले की वजह बताई है। बैंक का कहना है कि लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाले और ज़ीरो बैलेंस वाले अकाउंट्स के गलत इस्तेमाल और फ़ाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार होने का खतरा रहता है। यह कदम रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की गाइडलाइंस के तहत उठाया जा रहा है ताकि ग्राहकों और बैंक दोनों को साइबर क्राइम और बैंकिंग से जुड़े खतरों से बचाया जा सके।
आप अपने अकाउंट को बंद होने से कैसे बचा सकते हैं?
अगर आपका ऐसा कोई अकाउंट है और आप उसे चालू रखना चाहते हैं, तो 13 सितंबर से पहले यह प्रोसेस पूरा करें: अपनी PNB होम ब्रांच जाएं, पहचान और पते का सबूत (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फ़ोटो) देकर री-KYC (Re-KYC) करवाएं, और अकाउंट के दोबारा चालू होने के बाद एक छोटा सा ट्रांज़ैक्शन (पैसे जमा करना या निकालना) करें।