श्वेता तिवारी का 30 Sec का वीडियो हुआ वायरल,लोगो के उड़े होश।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपने बेबाक और मज़ाकिया अंदाज़ के लिए चर्चा में रहती हैं। इस बार सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। श्वेता ने घर पर रेड बुल मंगवाई थी, लेकिन डिलीवरी के साथ उन्हें एक ऐसा सरप्राइज़ मिला जिसकी उन्होंने शायद ही कभी कल्पना की होगी।

श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके घर के अंदर एक छोटा सा कॉकरोच घूमता हुआ दिख रहा है। उन्होंने कॉकरोच को ज़ूम करके दिखाया और मज़ाक में कहा कि यह रेड बुल की डिलीवरी के साथ आया है।

वायरल वीडियो में श्वेता ने इस घटना पर मज़ाकिया अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी और कॉकरोच को घर में इधर-उधर भागते हुए दिखाया। उन्होंने संबंधित डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म और IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे को भी टैग किया।

वीडियो में श्वेता ने बताया कि उन्होंने इंस्टामार्ट ऐप के ज़रिए रेड बुल मंगवाई थी, लेकिन ऑर्डर के साथ एक कॉकरोच भी उनके घर में आ गया। कैमरे पर कॉकरोच को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरे घर में घूम रहा है। इसके बाद उन्होंने IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए उनसे इस मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया।

हालांकि श्वेता का अंदाज़ मज़ाकिया था, लेकिन इस वीडियो ने खाने-पीने की चीज़ों की डिलीवरी के दौरान साफ़-सफ़ाई और पैकेजिंग के मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, यह साफ़ नहीं है कि कॉकरोच असल में पैकेज के साथ आया था या किसी और ज़रीये से घर में घुसा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

Leave a Comment