Ananya Raj Passed Away: बॉलीवुड की अभिनेत्री का निधन हो चुका है लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि अब लगभग 1 महीने के बाद उनके निधन की खबर सामने आई है. जी हां अभिनेत्री के ही ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके परिवार की तरफ से यह जानकारी डाली गई है परिवार ने एक पोस्ट करते हुए बताया कि अभिनेत्री का निधन 1 महीने पहले 15 जुलाई को ही हो गया था, पिछले 1 साल से अधिक समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से संघर्ष कर रही थी.
इन अभिनेत्री का नाम अनन्या राज है उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके परिवार की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया यह अन्य का परिवार है बहुत दुख के साथ हमें यह जानकारी देनी पड़ रही है कि 15 जुलाई की सुबह अनन्या राज का निधन हो गया है सोते हुए ही शांति से उन्होंने अंतिम सांस मिली है पिछले 1 साल से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थी और उन्होंने उसे उभरने के लिए संघर्ष किया था.
इंस्टाग्राम की वायरल पोस्ट में आ गई यह भी लिखा गया कि वह बेहद ही मजबूत इरादों वाली लड़की थी और एक रानी की तरह जिंदगी जिया करती थी बच्ची तुम्हारी कमी बहुत खलेगी हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं और इस मुश्किल घड़ी में हम अपनी निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं.
View this post on Instagram
आखिर कौन थी अनन्या राज
बता दे की 27 साल की उम्र में ही अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है उन्होंने अभी तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिनमें द फाइनल एग्जिट और घोस्ट फिल्म का नाम भी शामिल है.