सोनिया गांधी को लेकर आई बुरी खबर,जानकर पूरी कांग्रेस पार्टी हुई सन्न,समर्थको के उड़े होश।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत कर्नाटक के मंगलुरु में दर्ज की गई। आरोप है कि सोनिया गांधी ने ‘वंदे मातरम’ का अनादर किया। बीजेपी नेता विकास पुत्तूर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए उरवा पुलिस स्टेशन पहुंचे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने ‘वंदे मातरम’ को बीच में ही रोकने के लिए कहा और पूरा गाना गाए जाने पर आपत्ति जताई। पुत्तूर ने मांग की है कि सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर FIR दर्ज नहीं की गई, तो वे इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत या अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के लिए कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पुत्तूर ने पुलिस से आग्रह किया कि वे बिना किसी राजनीतिक दबाव के इस मामले में कार्रवाई करें।

पूरा मामला क्या है?

15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाया जा रहा था। उस समय, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को अपने बगल में खड़े खड़गे की ओर इशारा करते हुए और कुछ कहते हुए देखा गया। ‘वंदे मातरम’ गाए जाने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के बीच हुई बातचीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप लगाया है।

हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ के गायन को रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई थी और सोनिया गांधी केवल कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कुर्सी लाने के लिए कह रही थीं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे; सोनिया जी उनके लिए कुर्सी लाने के लिए कह रही थीं।”

Leave a Comment