ब्लैक होल स्टार इन दिनों काफी चर्चा में है और इसकी खोज हैदराबाद में जन्मे रोहन नायडू ने की जी हां उन्होंने एक ऐसा रहस्यमय और अजीब चीज खोज ली है जिसे लोग ब्लैक होल स्टार कह रहे हैं रोहन नायडू के इस शोध पेपर के मुख्य लेखक बताई जा रहे हैं और 12 अगस्त को नेचर जनरल में प्रकाशित भी हो चुका है यह अंतरिक्ष की नई खोज का विश्लेषण करती है और जो लिटिल रेड डॉट के बारे में है यह सारे जैसे ही दिखाई दे रहे हैं लेकिन असल में यह कोई तारा नहीं है.
18 साल की उम्र में, रोहन ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर सिंगापुर के येल-NUS कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने मई 2022 में हार्वर्ड से एस्ट्रोनॉमी में PhD की डिग्री हासिल की। नायडू हवाई यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी में असिस्टेंट प्रोफेसर भी हैं। वह बिग बैंग के ठीक बाद बने शुरुआती तारों, गैलेक्सी और ब्लैक होल पर रिसर्च करते हैं। उन्हें क्विज़-बाउल और ट्रिविया में दिलचस्पी है, वह एक पब्लिश्ड कवि हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट देखना पसंद है।
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MIT) और कई खगोलविदों ने शुरुआती ब्रह्मांड में एक बहुत चमकदार लाल चीज़ देखी है। यह चीज़ एक विशाल तारे जैसी दिखती है। नायडू ने कहा, “आपके पास एक ऐसी चीज़ है जो कुछ हद तक तारे जैसी दिखती है, लेकिन यह किसी तारे से 100 अरब गुना ज़्यादा चमकदार है।” रिपोर्ट में कहा गया है कि इतनी ज़्यादा ऊर्जा की तुलना उस ऊर्जा से की जा सकती है जिसे एक ब्लैक होल पैदा कर सकता है।