सरकार ने दिया आम लोगों को तोहफा, अब सेविंग अकाउंट वालों को मिलेगा ये फायदा…

सरकार ने दिया आम लोगों को तोहफा, अब सेविंग अकाउंट वालों को मिलेगा ये फायदा…: आप लोगों का भी यदि सेविंग अकाउंट किसी भी बैंक में है और आप ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) का लाभ उठाना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो जाएगी क्योंकि अब डाक जीवन बीमा लेने के लिए केवल पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट होना ही अनिवार्य नहीं है हाल ही में सरकार की तरफ से पात्रता का दायरा बढ़ाया गया है और अनुचित बैंकों में सेविंग अकाउंट रखने वाले लोगों को भी शामिल कर लिया गया है.

आप सरकार के इस फैसले से खासकर तो उन लोगों को काफी ज्यादा राहत मिलने वाली है जिनको ग्रामीण इलाकों में रहने के बावजूद भी गांव से शहर नौकरी करने या फिर दूसरे काम की वजह से आना जाना पड़ता रहता था और बैंक बदलने या फिर खाता बदलने की वजह से भी बीमा प्रीमियम जमा करने में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना होना पड़ता था.

इस पूरे मामले को लेकर केंद्रीय संचार राज्य मंत्री फेमस सनी चंद्रशेखर ने अपने आधिकारिक प्लेटफार्म पर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि अब पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक के अलावा किसी भी अनुसूचित बैंक में सेविंग अकाउंट होने पर ग्रामीण डाक जीवन बीमा के लिए अतिरिक्त पात्रता का आधार माना जाएगा यानी कि आप बीमा की सुविधा लेने के लिए डाकघर के अंदर सेविंग खाता होना अनिवार्य नहीं है.

आखिर क्या है नया नियम RPLI?

केंद्रीय संचार मंत्री के अनुसार अब किसी भी अनुसूचित बैंक का सेविंग अकाउंट रखने वाला व्यक्ति ग्रामीण बैंक जीवन बीमा के लिए पत्र किया जा सकता है ऐसे में 18 से 43 साल की आयु के लोग ही ग्रामीण डाक जीवन बीमा का ऑप्शन चुन सकते हैं और उसमें 10 लख रुपए तक का बीमा भी तय कर सकते हैं. अब इस फैसले से सभी ग्रामीण इलाकों से शहर की तरफ आने वाले लोगों को प्रीमियम पेमेंट में आसानी हो जाएगी इतना ही नहीं बल्कि पॉलिसी को जारी रखने के लिए बैंक खाता बदलने के लिए आवश्यकता नहीं होगी और आने वाली परेशानी भी काफी कम हो जाएगी.

पात्रता साबित करने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

सरकार के मुताबिक, RPLI के लिए पात्रता साबित करने के लिए डिजिटल या बैंक से जुड़े दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए CBS स्टेटस, ईमेल स्टेटमेंट, मोबाइल बैंकिंग का स्क्रीनशॉट, ATM स्टेटमेंट और अपडेटेड पासबुक जैसे दस्तावेज मान्य हो सकते हैं। जहां डिजिटल प्रमाण उपलब्ध हैं, वहां अलग से फिजिकल बैंक सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं होगी।

RPLI कारोबार में भी हुई बढ़ोतरी

डाक विभाग के कारोबार में भी हाल के समय में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में डाक विभाग ने 4,008.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 22.2 फीसदी अधिक है। खास बात यह है कि पहली बार इंडिया पोस्ट का पहली तिमाही का कारोबार 4,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। इस दौरान पार्सल सेवाओं में 49.9 फीसदी, मेल सेवाओं में 41.9 फीसदी और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 34.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। नागरिक-केंद्रित सेवाओं में 85.7 फीसदी, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और RPLI में 20.1 फीसदी, जबकि पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के कारोबार में 9.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Leave a Comment