बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक प्रोग्राम के तहत जम्मू कश्मीर के उरी जिले का दौरा किया है वहां पर उन्होंने सैनिकों के साथ कुछ समय बताया है और उनके साथ खाना भी खाया है वही अपनी इस प्रोग्राम के दौरान अभिनेता ने बताया है कि उनके दोनों ही बेटों ने दुनिया भर में हो रही सभी लड़ाइयां और अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया है.
ऐसे में सैनिकों से बात करते हुए सैफ अली खान का कहना है कि मेरे बच्चे मुझसे हमेशा ही दुनिया में चल रही सभी लड़ाइयां के बारे में पूछते रहते हैं उन्हें डर भी लगता है वह पूछते हैं कि हमारी देखभाल कौन कर रहा है आगे क्या होगा क्या हालत और भी ज्यादा खराब होंगे तो मैं उनसे कहता हूं कि सी हमारी रक्षा कर रही है वह भी आपको सलाम कर रहे हैं हम सभी को बहुत गर्व है.
वहीं अभिनेता ने कश्मीर के बारे में बातचीत की और कहा कि यह यानी कि कश्मीर हमारे देश का सबसे खूबसूरत स्थान में से एक है थोड़ा संवेदनशील जरूर है यहां पूरी तरीके से टूरिज्म की सुविधा नहीं है एक तरफ से यह थोड़ा दुखद है मेरी इच्छा तो यह है कि पूरे देश के लोग इस इलाके में थोड़ी और आजादी और आराम से आ सके.
अब सैफ अली खान का यह बयान अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम हमले के 1 साल के बाद आया है भारत ने सिंधु जल संधि को इस कार्यवाही के बाद निलंबित कर दिया था और अन्य कदम भी उठाए थे बाद में भारत ने आतंकियों के ढांचे के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर भी चलाया था जिससे दोनों के बीच सैन्य टकराव की स्थिति भी बनी थी.