BSNL 1 Rupee SIM Plan 2026: ₹1 में SIM के साथ 12 OTT ऐप्स फ्री, जानें और क्या खास है इसमें…

BSNL 1 Rupee SIM Plan 2026: ₹1 में SIM के साथ 12 OTT ऐप्स फ्री, जानें और क्या खास है इसमें…: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसे ऑफर्स का पिटारा खोला है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को रही होगी। सबसे ज्यादा चर्चा तो BSNL के 1 Rupee SIM वाले प्लान की हो रही है। सोचिए, केवल एक रुपये में पूरे एक महीने यानी 30 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है!

इतना ही नहीं, इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी मिलेंगे। प्राइवेट कंपनियों के महंगे होते रीचार्ज के बीच यह कदम सीधे तौर पर आम जनता को राहत देने और नए ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश है।

दूसरी तरफ कंपनी केवल सस्ते रीचार्ज देकर नहीं बैठ रही, बल्कि नेटवर्क सुधारने पर भी जोर-शोर से काम चल रहा है। जिले में स्वदेशी 4G सेवा को रफ्तार देने के लिए 91 नए BTS टावर लगाए जा रहे हैं। साथ ही ‘भारत उद्यमी’ पहल के जरिए गांव-देहात के इलाकों में डिजिटल कारोबार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

BSNL FTTH Plan

घर पर ब्रॉडबैंड चलाने वालों के लिए भी बड़ा ऑफर है। BSNL FTTH यूज़र्स के लिए ₹1,199 का ‘फाइबर सुपर प्लस’ प्लान लाया गया है। इसमें 200 Mbps की तूफानी स्पीड के साथ 5000 GB डेटा मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसके साथ हॉटस्टार और ज़ी5 जैसे 12 बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

Leave a Comment