कौन है ये मौलाना, जिसने दी हिंदुओं को धमकी

मौलवी हारून इजहार एक बयान देते हुए नजर आ रहे हैं जिसका वीडियो भी सामने आया उनके अनुसार तो हिंदुओं को आसानी से खत्म किया जा सकता है. दरअसल बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल जवाब खड़े हो चुके हैं क्योंकि चटगांव में एक रैली के दौरान मौलवी नेता हारून इजहार ने एक बयान दिया है और धमकी भरे अंदाज में हिंदुओं को लेकर बातचीत भी की है.

आखिर कौन है हारून इजहार?

बांग्लादेश के चर्चित कंट्रो पंथी धर्मगुरु माने जाते हैं, हेफाजत-ए-इस्लाम से जुड़े वरिष्ठ नेता और मौलवी मुफ्ती इजहारुल इस्लाम के बेटे हैं. वह अपने विवादित और भारत विरोधी बयानों को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं उनकी गतिविधियों को लेकर बांग्लादेश के अलावा भारत और क्षेत्र की सुरक्षा एजेंसी या हमेशा चिंता जाहिर करती रहती है और यही वजह है कि उनका कोई भी नया बयान सामने आता है तो उसके ऊपर सुरक्षा के नजरिए से भी चर्चा शुरू हो जाती है.

अब हिंदुओं को लेकर क्या कहा?

चटगांव में दवा मूवमेंट के एक कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया जहां उन्होंने कथित बयान दिया है जिसका वीडियो भी सामने आया है रिपोर्ट के अनुसार तो उसने हिंदुओं को आसानी से मारे जाने की बातचीत भी कही है और दावा भी कर दिया है कि उसे खुद कुछ करने की भी आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि उसके पास के लोग ही काफी है बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाना तो लाजमी है हालांकि बयान के पूरे संदर्भ और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि को लेकर सावधानी बेहद जरूरी है.

Leave a Comment